रिश्वत लेते नगर निगम का राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार

रिश्वत लेते नगर निगम का राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार

रिश्वत लेते नगर निगम का राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार

प्रयागराज, 18 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बुधवार को प्रयागराज नगर निगम जोन 6 खुल्दाबाद के राजस्व निरीक्षक अनूप चन्द्र मिश्रा को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।



पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर के कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक राजस्व निरीक्षक अनूप चन्द्र मिश्रा के खिलाफ कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के धमसेड़ा गांव निवासी राजकुमार यादव हाल पता मीरा पट्टी धूमनगंज ने 17 फरवरी को लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें बताया गया कि उसकी मां फूलकली देवी के नाम एक मकान की रजिस्ट्री 8 अक्टूबर 2024 को कराया गया, जिसके क्रम में नामांतरण के लिए राजस्व निरीक्षक अनूप चन्द्र मिश्रा ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस सूचना के बाद बुधवार को ट्रैप टीम ने राजस्व निरीक्षक अनूप चन्द्र मिश्रा को धूमनगंज थाने क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर से रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।