आजमगढ़ दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,जांच में जुटी पुलिस
आज़मगढ़, 16 फरवरी । उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने कैंपस को खाली कराकर चारों तरफ घेराबंदी करते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीवानी न्यायालय कचहरी काे बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर दी गई। एहतियातन ताैर पर पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया और मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व फरियादियों को सुरक्षित स्थान से बाहर निकाला गया।इसके बाद न्यायालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बंद करते हुए किसी भी व्यक्ति के अंदर जाने पर रोक लगा दी। परिसर के चारों ओर पुलिस बल की तैनात करते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने एक-एक कोने की गहन जांच की, लेकिन काेई संदिग्ध वस्तु अभी मिली नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर फाेर्स तैनात हैँ।