जौनपुर में साै मीटर तिरंगे के साथ निकली अभाविप की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों विद्यार्थी हुए शामिल

जौनपुर में साै मीटर तिरंगे के साथ निकली अभाविप की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों विद्यार्थी हुए शामिल

जौनपुर में साै मीटर तिरंगे के साथ निकली अभाविप की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों विद्यार्थी हुए शामिल

जौनपुर, 12 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय पर साै मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के बीच विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी और जिला प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा टीडी कॉलेज मैदान से शुरू होकर सरकारी रोडवेज, जिलाधिकारी कार्यालय और लाइन बाजार होते हुए पुनः टीडी कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर परिषद ने ‘एक गांव-एक तिरंगा’ अभियान शुरू किया था, जिसकी निरंतरता आज भी बनी हुई है और देशभर में अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि जिले के विभिन्न नगर इकाइयों में भी तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

जिला संयोजक हर्ष सिंह और जौनपुर विभाग संयोजक सानू सिंह ने विद्यार्थियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर विभाग छात्रा प्रमुख साधना सोनकर, रिमझिम सोनकर, विभाग संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, प्रांत संयोजक खेलो भारत शैलेंद्र बहादुर यादव, प्रांत कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन चौरसिया, पूर्व जिला संयोजक शिवम सिंह, इकाई मंत्री एकांत मिश्रा, हर्ष साहू, अक्षत मिश्रा, धानवेन शुक्ला, सचिन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।----------------------