बांदा-बबेरू-कमासिन मार्ग पर एक माह तक यातायात नियंत्रित, दो पुलों की होनी है मरम्मत

बांदा-बबेरू-कमासिन मार्ग पर एक माह तक यातायात नियंत्रित, दो पुलों की होनी है मरम्मत

बांदा-बबेरू-कमासिन मार्ग पर एक माह तक यातायात नियंत्रित, दो पुलों की होनी है मरम्मत

बांदा, 17 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-बबेरू-कमासिन राजापुर (राज्य मार्ग-92) पर स्थित दो लघु सेतुओं के मरम्मत कार्य के चलते आज से एक माह तक के लिए यातायात बाधित कर दिया गया है । 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक की इस अवधि में भारी वाहनों एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर उन्हें डायवर्जन मार्ग से संचालित किया जाएगा।

अधिशाषी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बांदा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कि०मी० 17 पर ग्राम बिलवई स्थित सहेवा नाला लघु सेतु तथा कि०मी० 22 पर ग्राम मुरवल स्थित गडरा नाला लघु सेतु के मरम्मत कार्य हेतु शासन से अलग-अलग स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन सेतुओं पर बियरिंग रिप्लेसमेंट, एक्सपेंशन ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

मरम्मत के दौरान संरचनात्मक सुरक्षा, कार्य की गुणवत्ता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर यातायात का नियंत्रित संचालन जरूरी किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा की 9 फरवरी 2026 की आख्या के अनुसार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को देखते हुए पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित अवधि के दौरान भारी व चार पहिया वाहनों को बांदा-तिंदवारी-बबेरू मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं साइकिल, मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा का संचालन स्थानीय प्रशासन एवं यातायात पुलिस की अनुमति से नियंत्रित रूप से कराया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग पर आवश्यक यातायात संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड नियमानुसार स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को जिलाधिकारी जे. रीभा द्वारा दी गई।