एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए
एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए
फिरोजाबाद, 17 फ़रवरी । जिले की साइबर सेल टीम ने मंगलवार को एनसीआरपी शिकायत का संज्ञान लेकर आवेदक के एक लाख रूपये वापस कराए हैं। पैसे वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के नगला दखल निवासी अमित से एपीके फाइल के जरिये अज्ञात साइबर ठगों ने एक लाख रूपये की ठगी की थी। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की थी।
साइबर सेल टीम ने शिकायत का संज्ञान लिया। साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक व नोडल एजेंसी से पत्राचार करते हुए पीड़ित के खाते में एक लाख रुपये रूपये वापस कराये है। नकदी पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है। पीड़ित ने फिरोजाबाद पुलिस टीम का आभार प्रकट किया है।