ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
मीरजापुर, 17 फ़रवरी । जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग की मंगलवार काे जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हल्का दरोगा जेपी यादव ने मंगलवार काे बताया कि सेमरा गांव निवासी सीताराम बियार (58 ) की पत्नी कैंसर राेग से पीड़ित थी।कुछ दिन पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगे थे। वह घर के सदस्यों से छाेटी-छाेटी बात काे लेकर झगड़ा कर लेते थे। वह परिवार से अलग हाेकर रहने लगे थे।
सोमवार की रात काे भी किसी बात को लेकर घर में नोकझोंक हुई थी। मंगलवार सुबह वह बिना बताए घर से निकले और वापस नहीं लाैटे। इसके बाद उनकी खाेजबीन शुरू हुईं। परिजनाें काे उनका शव जिवनाथपुर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी माैत हुई है। हल्का दरोगा जेपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।