हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता पर रखा 51 हजार का इनाम
हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता पर रखा 51 हजार का इनाम

आगरा, 23 जनवरी । जनपद में हिन्दू सभा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान के चलते नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता की अर्थी निकालते हुए जीभ काटकर लाने वाले को 51 हजार का इनाम देने का वादा किया।
रामबाग क्षेत्र में आज हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की फोटो लगी अर्थी को कंधे पर रखकर पदयात्रा निकाली। जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा अर्थी को यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के रामचरित मानस के खिलाफ दिए गए भाषण के चलते नाराजगी दिखाई।
कार्यकर्ताओं ने सपा नेता की जीभ काटकर लाने वाले को 51 हजार का इनाम दिए जाने का बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामचरित मानस का अपमान किसी भी हालत में नहीं सहा जाएगा।
गौरतलब है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस को दलितों और महिलाओं का अपमान करने वाला ग्रन्थ बताया था। उन्होंने इसे तुलसीदास द्वारा अपनी खुशी के लिए लिखा गया और बकवास ग्रन्थ बताते हुए सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इसी बयान से आहत होकर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने आज सपा नेता की अर्थी निकाली और जीभ काटकर लाने वाले को 51 हजार का इनाम देने का वादा किया।