सिरमौर में डॉ. अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सिरमौर में डॉ. अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सिरमौर में डॉ. अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत सिरमौर जिला कार्यालय नाहन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

डॉ. बिंदल ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर दलित समुदाय के साथ केवल वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें संविधान सभा से बाहर रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चार दशक तक अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से संभव किया गया।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान को अपने स्वार्थों के लिए 76 बार संशोधित किया और धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए 88 बार राज्य सरकारें गिराईं।

भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए किए कार्यों का उल्लेख किया। सांसद सुरेश कश्यप ने मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

संगोष्ठी में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश सचिव डॉ. डेज़ी ठाकुर, मुनीष चौहान, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।