सेना में लेफ्टिनेंट बने आकाश कुशवाहा का पैतृक गांव में भव्य स्वागत

सेना में लेफ्टिनेंट बने आकाश कुशवाहा का पैतृक गांव में भव्य स्वागत

सेना में लेफ्टिनेंट बने आकाश कुशवाहा का पैतृक गांव में भव्य स्वागत

हमीरपुर 21 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा में रविवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने पैतृक गांव पहुंचे आकाश कुशवाहा को देखकर पूरा गांव गर्व से भर गया। वहां पहुंचने पर परिजनों और मित्र मंडली ने ढोल बजाकर और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। युवाओं ने जोरदार स्वागत किया तो बड़ों ने वैभव को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।

जनपद के विकासखंड के मुस्करा कस्बे के 22 वर्षीय आकाश कुशवाहा ने लेफ्टिनेंट पद को हासिल किया है। आकाश के पिता संतोष कुशवाहा भी भारतीय सेवा में कार्यरत थे और रिटायरमेंट के बाद पंजाब के अंबाला में ही पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। वहीं से आकाश ने अपनी पूरी पढ़ाई की है। इंटर के बाद टेक्निकल एंट्री स्कीम में चयनित हुए। तीन वर्ष की ट्रेनिंग के बाद इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए। आज लेफ्टिनेंट के पिता पहली बार अपने पुत्र लेफ्टिनेंट आकाश कुशवाहा को अपने पैतृक गांव मुस्करा लेकर आए। लेफ्टिनेंट के रूप में अपने गांव लौटने पर आकाश कुशवाहा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट के पिता संतोष कुशवाहा ने कहा उन्हें अपने बेटे के सेवा में अधिकारी बनने पर गर्व है। साथ ही कहा कि मैने भी देश की सेवा की है और मेरा बेटे को देश की सेवा करने का मौका मिला यह सौभाग्य की बात है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत, चरखारी ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, आधा दर्जन से अधिक पूर्व सैनिक और 200 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर संतोष कुशवाहा ने रविवार को कहा कि उन्हें अपने बेटे के सेना में अधिकारी बनने पर गर्व है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत, चरखारी ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, कई पूर्व सैनिक और 200 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।