श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष में हमेशा डटे रहे डॉ. वेदांती जी : चंपतराय

कारसेवकपुरम में रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि

श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष में हमेशा डटे रहे डॉ. वेदांती जी : चंपतराय

अयोध्या, 21 दिसंबर । विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख संतों में एक रहे राम जन्मभूमि आंदाेलन के अग्रणी डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर कारसेवकपुरम में रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपतराय ने कहा कि जब से श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति के लिए आन्दोलन शुरू किया गया तब से लेकर आज तक कभी डॉ. रामविलास दास वेदांती किसी काम में पीछे नहीं रहे। रामजन्म भूमि न्यास की बैठकों में उन्हें विशेष रूप से बुलाया जाता था। इस आन्दोलन से उनका जीवंत रिश्ता था।

इसके पूर्व जिला संघचालक डॉ. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, उमेश पोरवाल, अभय सिंह, अंकित, जेपी सिंह, केदार सिंह, आभा सिंह, शरद सिंह, वीरेंद्र, मुकेश जी, जीतेंद्र, ध्रुवेश मिश्र आदि ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन मयंक चौहान ने किया।