बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अयोध्या में जन आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अयोध्या में जन आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अयोध्या में जन आक्रोश

अयोध्या, 24 दिसंबर । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार को गुलाबबाड़ी से जन आक्रोश यात्रा निकाली। यह यात्रा चौक-रिकाबगंज होते हुए गांधी पार्क पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की तथा समापन पर बांग्लादेश के जिहादियों का पुतला दहन किया। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, बजरंग दल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी क्रम में बीकापुर क्षेत्र में भी बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी सहित अन्य संगठनों ने विरोध मार्च निकाला। बीकापुर बाजार से तहसील परिसर तक प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। संगठनों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।