श्री राम जन्मभूमि: प्रभु श्रीराम भाइयों के साथ झूला झूल रहे, शेषावतार की विशेष पूजा

श्री राम जन्मभूमि: प्रभु श्रीराम भाइयों के साथ झूला झूल रहे, शेषावतार की विशेष पूजा

श्री राम जन्मभूमि: प्रभु श्रीराम भाइयों के साथ झूला झूल रहे, शेषावतार की विशेष पूजा

अयोध्या, 17 अगस्त। नागपंचमी और श्रावण मास का तीसरे सोमवार का दिन रामभक्तों के लिए श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में चारों भाइयों और अर्द्धांगिनी सीता माता समेत प्रभु श्रीराम चांदी के हिंडोले में झूला झूलते और झुलाए जाते रहे। राम में रमे श्रद्धालु जयकारा लगाते भावविभोर होते रहे।

इस दौरान मुख्य मंदिर और परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित शेषावतार मन्दिर दर्शनार्थियों के केन्द्र में रहा। लक्ष्मण जी के शेषावतार स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई।