अयोध्या के छोटी देवकाली तिराहे पर सिंदूर स्मृतिका का महापौर ने किया शिलान्यास

जानकी नवमी पर ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को संजोने की पहल

अयोध्या के छोटी देवकाली तिराहे पर सिंदूर स्मृतिका का महापौर ने किया शिलान्यास

अयोध्या, 25 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में जानकी नवमी के पावन अवसर पर शनिवार को छोटी देवकाली तिराहे पर ‘सिंदूर स्मृतिका’ के निर्माण को लेकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस स्मारक के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों के पराक्रम को चिरस्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह स्मृतिका अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को देश के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने नागरिकों से शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने देवकाली मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडे, अजय पांडे, प्रियेश दास, सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्या’, गणेश मिश्र, सच्चिदानंद पांडेय, विजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।----------------