3 मार्च को प्रदेश के सभी गन्ना तोल केदो पर होगा प्रदर्शन
3 मार्च को प्रदेश के सभी गन्ना तोल केदो पर होगा प्रदर्शन
बागपत, 17 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के किसान अधिकार आंदोलन के पदाधिकारियों ने बागपत जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए तीन मार्च को प्रदेश के सभी गन्ना ताैल केद्राें पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान अधिकार आंदोलन प्रदर्शन करेगा।
किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हितों के लिए वह पहले भी आंदोलन कर चुके हैं । एक साल बाद 3 मार्च को प्रदेश के सभी ताैल केद्राें पर एक बार फिर प्रदर्शन होगा। आंदोलन के दूसरे चरण में गन्ना किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनके द्वारा यह कदम उठाया गया है। मंगलवार को उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए इस प्रदर्शन से अवगत कराया है। समस्याओं के निदान की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी गन्ना ताैल केंद्रों पर ज्ञापन लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की व्यवस्था जिला स्तरीय अधिकारियों को करनी है। ज्ञापन न लेने की स्थिति में अगर कोई शांति भंग या अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।