मूल निवासी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मूल निवासी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मूल निवासी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जौनपुर , 17 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में मूल निवासी संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष छोटे लाल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संघ की प्रमुख मांगों में युजीसी लागू करना, जातिगत जनगणना, बैकलॉग बहाली ,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पदोन्नति में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना और अनुसूचित जाति/जनजाति पर क्रीमी लेयर लागू पकरने की कथित साजिश को रोकना शामिल है।

जिलाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि उनकी मांग है कि ओबीसी पर लागू क्रीमी लेयर व्यवस्था को समाप्त किया जाए। उन्होंने इस व्यवस्था को भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक करार दिया। छोटे लाल ने भारत सरकार अधिनियम 1935 और संविधान के अनुच्छेद 16 का हवाला देते हुए कहा कि ये आर्थिक आधार पर प्रतिनिधित्व की बात नहीं करते हैं। संघ ने मांग की कि ओबीसी वर्ग के सार्वजनिक सेवकों को पदोन्नति में उपयुक्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने संविधान के नीति-निदेशक तत्वों को सभी सरकारों द्वारा लागू करने और इस उद्देश्य के लिए एक संपूर्ण अधिनियम बनाने की बात कही।