रोम रोम में राम के साथ आए कानपुर के रोटेरियन्स
- समझना होगा विवाद का मूल कारण : चम्पत राय
अयोध्या, 21 दिसंबर। श्रीराम जन्मभूमि के संघर्ष, हक के लिए चली लंबी न्यायिक लड़ाई के बाद नवनिर्मित भव्य राम मंदिर की पूरी सिलसिलेवार कहानी सुन कर रोटेरियंस रोमांचित हो उठे। मौका था श्रीराम हर्षणम् सभागार में रोटरी क्लब कानपुर मेन की बैठक का। इस अवसर पर चंपतराय ने कहा कि स्थानीय हिन्दू-मुस्लिम विवाद मेरी याद में कभी हुआ ही नहीं। बैठक के बाद सभी ने उत्साह और भक्तिभाव से श्रीराम लला के दर्शन किए।
अमेरिका के शिकागो शहर में 23 फरवरी 1905 को पॉल हैरिस ने जिस रोटरी क्लब की स्थापना की, उस क्लब के सदस्य राम के रंग में रंगते नजर आए। इसे राम व अयोध्या के प्रति आकर्षण ही कहा जाएगा जिससे प्रभावित हो रोटरी क्लब कानपुर मेन ने "रोम रोम में राम" कार्यक्रम आयोजित किया| उन्होंने कहा कि यह मंदिरों की नगरी है। इस अवसर पर न्यास के महासचिव चंपतराय ने श्रीराम जन्मभूमि के संघर्ष से लेकर वर्तमान तक की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कटियार, शरद दमेले, डॉ.पंकज गुलाटी आदि ने आयोजन में सहयोग किया। संचालन शरद मेहरोत्रा ने किया।