रेलवे पार्सल से माल बुकिंग करने पर अपलोड और डिलीवरी का ग्राहकाें काे आएगा मैसेज
रेलवे पार्सल से माल बुकिंग करने पर अपलोड और डिलीवरी का ग्राहकाें काे आएगा मैसेज
वाराणसी, 16 फरवरी। रेलवे के पार्सल विभाग की ओर से माल अपलोड और डिलीवरी दोनों के ही मैसेज अब ग्राहक के मोबाइल फोन पर आएंगे। मैसेज ना आने पर ग्राहक अपनी शिकायत पार्सल विभाग को कर सकेंगे।
यह जानकारी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल विभाग के लिपिक के.वी. मिश्रा ने साेमवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक ग्राहकों के माल की बुकिंग होती है। बुकिंग के तुरंत बाद ही माल को डिलीवरी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसमें माल को गंतव्य स्थान के लिए ट्रेन में चढ़ाने के बाद पहला मैसेज ग्राहक के माेबाइल पर जाता है। इसके बाद गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद दूसरा मैसेज डिलीवरी का पहुंचता है। अगर 24 घंटे तक ग्राहक काे कोई भी मैसेज नहीं आता है तो वह पार्सल ऑफिस से कन्फर्म कर सकता है और माल मैसेज के संबंध में शिकायत भी कर सकते हैं।