जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का किया प्रयास

जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का किया प्रयास

जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का किया प्रयास

कानपुर, 16 फरवरी। कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनके हाथों से माचिस और बोतल छीन ली, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मूलरूप से मैथा कानपुर देहात के रहने वाले पदम सिंह और मोती सिंह नाैबस्ता के आवास विकास में रहते हैं। साेमवार दोनों अपनी पत्नियों बच्चों और बूढ़ी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों भाइयों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उन्हें ऐसा करता देख वहां पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते दोनों के हाथों से माचिस और बोतल छीन ली।

इसके बाद दोनों भाइयों को पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पेश किया। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि नौबस्ता में उनकी नौ बीघा जमीन पर पट्टेदारों और रिश्तेदारों ने जबरन कब्जा कर रखा हैं। इस मामले में संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई। जब वहां से कोई सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत डाली, लेकिन वहां से भी कोई न्यान नहीं मिलने के चलते आज यह कदम उठाना पड़ा।

सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।