महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा ने हमेशा विरोध का रुख अपनाया: पंकज चौधरी

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा ने हमेशा विरोध का रुख अपनाया: पंकज चौधरी

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा ने हमेशा विरोध का रुख अपनाया: पंकज चौधरी

लखनऊ, 28 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा परिसीमन को लेकर किए गए ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को जारी बयान में कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा की चिंता करने वाले अखिलेश यादव को आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने के अपने विवादित प्रयासों और राष्ट्रहित के विपरीत रहे कारनामों को याद करना चाहिए।



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित भी है और स्पष्ट संदेश भी है, जो भारत की ख़िलाफ़ शाजिश करेगा उसको मुंहतोड़ जवाब दिया दिया जाएगा। आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति स्पष्ट और कठोर है। यही कारण है कि देश में घुसपैठ की घटनाओं पर विराम लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश के भीतर नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हुई है और आतंकवादियों तथा उनके आकाओं पर कठोर प्रहार किया गया है। यह नया भारत है, जहां राष्ट्रहित सर्वोपरि है और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का राजनीतिक इतिहास महिला सशक्तिकरण का विरोधी रहा है। सपा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सदैव विरोध का रुख अपनाया है। आज अखिलेश यादव एक बार फिर परिसीमन का विरोध करके आधी आबादी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की राह में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि परिसीमन लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक व्यापक, समावेशी और प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे जनप्रतिनिधित्व को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और हिस्सेदारी बढ़ाने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से महिलाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक अवसर है।



चौधरी ने कहा कि विपक्ष को महिलाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के विषय पर भ्रम फैलाने तथा राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी देश, संविधान, लोकतंत्र और नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।