2027 के चुनाव में सवर्णों, अधिवक्ताओं और युवाओं की निर्णायक ताकत बनेगा ‘हम’: रघु मिश्रा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज में किया दावा, अधिवक्ताओं की पारदर्शी नियुक्ति और पेंशन-सुरक्षा के मुद्दे उठाने की बात कही

2027 के चुनाव में सवर्णों, अधिवक्ताओं और युवाओं की निर्णायक ताकत बनेगा ‘हम’: रघु मिश्रा

प्रयागराज, 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) एनडीए के साथ मिलकर निर्णायक राजनीतिक ताकत बनेगा। पार्टी केवल भाषणों की राजनीति नहीं करती, बल्कि अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को सत्ता और व्यवस्था में भागीदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर जिले में जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी करेंगे।

यह बातें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रघु मिश्रा ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सवर्ण समाज, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों और युवाओं के रोजगार के सवालों को मजबूती से उठाना है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तथा बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पार्टी सभी वर्गों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के अधिकारों का मुद्दा भी पार्टी प्रमुखता से उठाएगी।



इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ दिनेश कुमार मिश्र , रामाश्रय त्रिपाठी , दिलीप कुमार पटेल, उमादत्त शुक्ला, अनूप वरनवाल, नित्य प्रकाश तिवारी, प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ एवं कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश युवा मोर्चा के प्रभारी इंद्रशेखर मिश्रा ने किया।