उप्र में छह आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले
उप्र में छह आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ, 31 जनवरी । उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को छह आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं । ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
आईएएस नगेन्द्र प्रताप को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से आगरा का मंडलायुक्त बनाया है। उनकी जगह पर मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके अलावा मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, मऊ के पद पर तैनात किया है।
इसी तरह पीसीएस अफसरों में नागेंद्र शर्मा को नगर मजिस्ट्रेट जालौन से बरेली का नया मजिस्ट्रेट बनाया हैं। प्रयागराज के उप जिलाधिकारी सुनील कुमार को नगर मजिस्ट्रेट जालौन, कमलेश चंद्र को देवी पाटन गोण्डा से उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज।
राजेश कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा से अपर आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा। नन्द प्रकाश मौर्या को उप जिलाधिकारी, महराजगंज से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा बनाया गया है।