विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
कानपुर, 31 जनवरी । विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त कार्यालय दुर्गा भवन श्री मुनि हिन्दू इण्टर कालेज गोविन्द नगर में बजरंग दल द्वारा आयोजित प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 27 लीग मुकाबले खेले गए, जिनमें 21 जिलों से आई टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र, प्रान्त कार्याध्यक्ष डा. उमेश पालीवाल, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, बजरंग दल प्रान्त संयोजक आचार्य अजीतराज, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव वी.एस. गहलोत द्वारा श्रीराम दरबार का पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबड्डी भारतीय परम्परा से जुड़ा ऐसा खेल है, जिसके मूल तत्व में अनुशासन, साहस, संयम और सामूहिकता है। यह खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ मानसिक दृढ़ता और संगठन भाव भी विकसित करता है। मुख्य रेफरी वीर सिंह गहलोत के साथ देवेंद्र त्रिपाठी, उमा, रागिनी एवं राघवेंद्र सिंह ने निष्पक्ष रूप से मुकाबलों का संचालन किया।
प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान प्रान्त सह संयोजक अमरनाथ, शुभम कौशिक, विभाग संयोजक नरेश तोमर, सूरज, ओमेंद्र अवस्थी, विभाग संगठन मंत्री मनीष, विकास, ऋषभ, सोमेंद्र जिला संगठन मंत्री गोपाल, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी, जिला मंत्री नितिन जगरानी सहित पूरे प्रान्त से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।