राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : नरेश पाल सिंह

-उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सरदार पटेल की 1 -उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, महाप्रबंधक ने दिलाई शपथ

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : नरेश पाल सिंह


प्रयागराज, 31 अक्टूबर। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देशवासियों को आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देना चाहिए। सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और उनके प्रयासों से ही देश की एकता को मजबूत आधार मिला।

यह संकल्प उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने शनिवार को रेलवे मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में दिलाया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर शनिवार को सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता की भावना को मजबूत करने, देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

एकता दौड़ में रेलकर्मियों ने लिया हिस्सा

शपथ ग्रहण समारोह के बाद महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, उत्तर मध्य रेलवे खेलकूद संघ के सदस्यों तथा मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।