स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे: CM योगी
स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे: CM योगी
प्रयागराज, 21 नवंबर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प एवं सामाजिक परिवर्तन मोर्चा महारैली प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति को नई दिशा देने वाली होगी। इस शक्ति प्रदर्शन से पार्टी अपनी ताकत का एहसास कराएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और उसके समर्थन के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। यह बातें शनिवार को इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार ने कहीं।
उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 26 नवंबर को लखनऊ में स्थित माता रमाबाई आंबेडकर पार्क में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के असादुदीन ओवैसी भी शामिल होंगे। महारैली में बहुजन समाज, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की संभावना है।
अशोक कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद महारैली को संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महारैली को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।
महारैली में सहभागिता के लिए मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। इसमें अशोक कुमार, नरेंद्र गौतम, आकिब जफर, राशिद खान, प्रदीप कुमार गौतम, विजय सरोज और मुनव्वर खान सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।