PET परीक्षा में नकल का चौंकाने वाला मामला: सेनेटरी पैड में डिवाइस छिपाकर पहुंचा प्रयागराज का अभ्यर्थी, झांसी में पकड़ा गया

PET परीक्षा में नकल का चौंकाने वाला मामला: सेनेटरी पैड में डिवाइस छिपाकर पहुंचा प्रयागराज का अभ्यर्थी, झांसी में पकड़ा गया

PET परीक्षा में नकल का चौंकाने वाला मामला: सेनेटरी पैड में डिवाइस छिपाकर पहुंचा प्रयागराज का अभ्यर्थी, झांसी में पकड़ा गया

झांसी, 30 अक्टूबर

झांसी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में नकल का अनोखा मामला सामने आया है। झांसी के नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी से नकल करने की डिवाइस बरामद हुई। आरोप है कि अभ्यर्थी ने डिवाइस को सेनेटरी पैड में छिपाकर अपने अंतःवस्त्रों में रखा था और इसी के जरिए परीक्षा में नकल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शुक्रवार 30 अक्टूबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में तैनात इनविजिलेटर को एक अभ्यर्थी के पास से सरसराहट जैसी आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर उसकी जांच की गई तो उसके कब्जे से सेनेटरी पैड में छिपाकर रखी गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य वस्तुएं बरामद हुईं।

सूचना मिलते ही सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान आकाश पटेल निवासी जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। वह झांसी के उक्त परीक्षा केंद्र पर PET की परीक्षा देने पहुंचा था।

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी ने डिवाइस को बेहद शातिराना तरीके से सेनेटरी पैड में छिपाकर अंतःवस्त्रों के अंदर रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान वह पकड़ में न आए। हालांकि, परीक्षा कक्ष में हुई सरसराहट की आवाज ने उसकी नकल की योजना पर पानी फेर दिया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने और नकल करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।