सरदार पटेल के त्याग से एक सूत्र में बंधी राष्ट्र की एकता-अखंडता : स्वतंत्र देव सिंह

सरदार पटेल के त्याग से एक सूत्र में बंधी राष्ट्र की एकता-अखंडता : स्वतंत्र देव सिंह

सरदार पटेल के त्याग से एक सूत्र में बंधी राष्ट्र की एकता-अखंडता : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज, 31 अक्टूबर । सरदार वल्लभभाई पटेल त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनके प्रयासों से देश की रियासतें एकजुट हुईं और राष्ट्र की एकता व अखंडता एक सूत्र में बंधीं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों पर चलते हुए देश को मजबूत बना रहे हैं। यह बातें शनिवार को सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सिविल लाइंस स्थित हॉट स्टफ चौराहे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लाेगाें काे संबोधित करते हुए उप्र के जलशक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने की स्थिति बनी तो महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। यह उनके त्याग और समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की तत्कालीन रियासतों ने सरदार पटेल की बात मानीं। मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जैसा शौर्य रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को भी जवाब दिया गया। उन्होंने दावा किया कि देश में नक्सलवाद और आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।

कार्यक्रम में महापौर गणेश केशरवानी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, शशि वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, पार्षद किरन जायसवाल, दीपिका सिंह पटेल, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, राजेश केसरवानी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष गण, पार्षद गण एवं कार्यकर्ता सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।