संत शिरोमणि रविवास की जयंती पर भाजपा शुरू करेगी सीर गोवर्धन से कलश पूजा यात्रा

संत शिरोमणि रविवास की जयंती पर भाजपा शुरू करेगी सीर गोवर्धन से कलश पूजा यात्रा

संत शिरोमणि रविवास की जयंती पर भाजपा शुरू करेगी सीर गोवर्धन से कलश पूजा यात्रा

वाराणसी, 24 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में दलित और पिछड़ों को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर से देश व्यापी कलश यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। देश व्यापी इन कार्यक्रमों की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। पार्टी के इस आयोजन के तहत कलश पूजन, कलश यात्रा, जनसंपर्क और जनसभा समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को सर्किट हाउस में पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की। कार्यक्रम में पार्टी ने पूरी व्यवस्था को दो भागों में विभाजित कर 17 विभाग बनाए हैं। इन विभागों की जिम्मेदारी चुनिंदा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने करीब 650 वर्ष पूर्व समाज में समरसता, समानता और भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया था। भाजपा उनके विचारों को देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन भी है। पार्टी का उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 28 एवं 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में कलश पूजन, कलश यात्रा और जनसभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। शहर के प्रमुख चौराहों, प्रमुख मार्गों, संत रविदास महाराज की जन्मस्थली और सभास्थल की साज-सज्जा के साथ ही 27 राज्यों में संत रविदास महाराज के पूजित कलश भेजने की तैयारियों पर भी गहन मंथन किया गया।

बैठक का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री अनिल यादव, सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े, अमरनाथ यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर,अमित राय,संजय सोनकर, अशोक पटेल आदि की उपस्थिति रही।