चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कंपनी बाग में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कंपनी बाग में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कंपनी बाग में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

प्रयागराज, 24 जुलाई । अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक ग्रेटर एवं कैंट के सदस्यों ने कंपनी बाग स्थित आजाद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 20 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पौधों की देखभाल और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का भी संकल्प लिया गया।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक ग्रेटर एवं कैंट की ओर से कंपनी बाग में पाैधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आजाद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन करने के साथ हुई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 20 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए, जिनमें आम, जामुन, गुलमोहर और अशोक के पौधे प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण मंडल चेयरपर्सन लायन माला मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। मुख्य मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग की अमिट प्रेरणा है। उन्होंने आजाद की स्मृति में उनकी प्रसिद्ध पंक्तियां भी दोहराईं।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कंपनी बाग में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने, प्रयागराज को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार साहू, लायन राधे मरवा, लायन सुधीर कुमार, लायन सुषमा साहू, लायन धीरेंद्र मिश्रा, लायन संजय गुप्ता, लायन शालिनी गुप्ता, लायन सुनील गुप्ता, लायन सुनील छिब्बर, लायन निशा छिब्बर सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।