अवैध निर्माण पर चला पीडीए का बुलडोजर, पांच स्थानों पर कार्रवाई

अवैध निर्माण पर चला पीडीए का बुलडोजर, पांच स्थानों पर कार्रवाई

अवैध निर्माण पर चला पीडीए का बुलडोजर, पांच स्थानों पर कार्रवाई

प्रयागराज, 24 जुलाई ।प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत नक्शे के बनाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जोन-4 के अंतर्गत पांच स्थानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। पीडीए ने लोगों से बिना अनुमति निर्माण और अवैध प्लॉटिंग से बचने की अपील की है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को जोन-4 के अंतर्गत पांच स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे भवनों और अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया।

पीडीए की टीम ने थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर किए गए अवैध निर्माणों को गिराया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में निर्माणों को ध्वस्त कराया गया। पीडीए ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भवन निर्माण या प्लॉट खरीदने से पहले पीडीए से नक्शा और कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें। इससे आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है।