पचास हजार के इनामी गो तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
पचास हजार के इनामी गो तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज, 18 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने बुधवार को पचास हजार के इनामी गो तस्कर धीरेन्द्र गुप्ता को प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर धीरेन्द्र गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा थाने से पचास हजार का इनाम घोषित है।
एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर हेतापट्टी गांव निवासी धीरेन्द्र गुप्ता पुत्र सुक्खूलाल गुप्ता है। पूछताछ के दौरान धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिस वाहन से गोवंश बरामद हुए हैं मैं उस वाहन का स्वामी हूं। गोवंशों की तस्करी प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के भिदिऊरा ग्राम निवासी रूप चन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय सियाराम यादव करता है। 4 अप्रैल 2025 को गोवंशीय पशु मेरे वाहन से लोडकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इस दौरान चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पकड़़ा गया। धीरेंद्र गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मुझे बाद में पता चला कि धीरेंद्र पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है। जिसके बाद से छिपकर रहने लगा। लेकिन आज पकड़ा गया।
इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक गुलजार सिंह एवं उनकी टीम को निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में उसे टीम ने गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।