यौन उत्पीड़न मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी से संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने की वार्ता

यौन उत्पीड़न मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी से संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने की वार्ता

यौन उत्पीड़न मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी से संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने की वार्ता

वाराणसी, 16 फरवरी। वाराणसी के पुलिस लाइन मार्ग स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा बनाए गए संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव से एक प्रधानाध्यापक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में वार्ता की।

संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से वाराणसी जनपद के हरहुआ विकास खंड में तिसौर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक ही परिवार की चार लड़कियों से यौन उत्पीड़न के मामले में फंसाए जाने की जांच कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि प्रधानाध्यापक के ऊपर लगाए गए गंभीर धाराओं के मुकदमें को अविलंब हटाया जाए, अन्यथा जनपद के समस्त विद्यालयों के शिक्षक एक साथ पूर्ण तालाबंदी करते हुए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों में शैलेंद्र विक्रम सिंह, शमशेर सिंह, अजित सिंह टीका, राजीव पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, शैलेंद्र द्विवेदी, उमाकांत शर्मा सहित सौ से ज्यादा शिक्षक उपस्थित रहे।