50 लाख की जमीन का फर्जी बैनामा, आरोपित गिरफ्तार

50 लाख की जमीन का फर्जी बैनामा, आरोपित गिरफ्तार

50 लाख की जमीन का फर्जी बैनामा, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 18 फ़रवरी थाना टूण्डला पुलिस टीम ने बुधवार को षडयंत्र कर 50 लाख रपये की जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।

थाना टूंडला पर 01 अगस्त 2025 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि उसके पति के साथ षड्यंत्र कर धोखाधड़ी और बेईमानी की नीयत से आरोपित ने उसकी जमीन में से एक हिस्से का फर्जी विक्रयपत्र तैयार करा लिया। महिला का यह भी आरोप था कि जमीन मालिक के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किए। रजिस्ट्री के दौरान जमीन मालिक की जगह अपना फोटो लगाया। स्वयं जमीन मालिक बनकर बैनामा किया। जब पीड़ित पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी रूपेश कुमार ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपित रुपेश कुमार पुत्र जगन सिंह निवासी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा जिला आगरा को 16 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे की जांच के दौरान कुमर सैन उर्फ कमरूद्दीन का नाम भी प्रकाश में आया। वह फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में वांछित अभियुक्त कुमर सैन उर्फ कमरूद्दीन पुत्र नूर मुहम्मद उर्फ नूरी निवासी अंगूठी पोस्ट विचपुरी थाना जगदीशपुरा जिला आगरा को गोला कट एनएस 99 हाइवे सर्विस रोड से 100 मीटर पहले थाना टूण्डला से गिरफ्तार किया है।