अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए

अयोध्या, 26 जून । राम नगरी अयाेध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान - चढ़ावा में गड़बड़ी करने के मामले में गिरफ्तार 8 आरोपिताें काे शुक्रवार काे दोपहर बाद स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी आराेपिताें को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शुक्रवार काे मोहर्रम की अवकाश के चलते स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी हुई है। अब इन सभी आराेपिताें की सोमवार को फिर पेशी होगी और पुलिस कस्टडी डिमांड लेने का प्रयास करेगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की गुरुवार को लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद तथा अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। आरोपिताें के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(a) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।------------------