नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, स्कूटी सवार युवक और फैक्ट्री कर्मचारी ने तोड़ा दम

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, स्कूटी सवार युवक और फैक्ट्री कर्मचारी ने तोड़ा दम

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, स्कूटी सवार युवक और फैक्ट्री कर्मचारी ने तोड़ा दम

नोएडा, 21 नवंबर। नोएडा के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार बीती रात को हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि रमेश मिश्रा ने आज सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भांजा आशू झां 20 नवंबर की शाम के समय स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 54 स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। उसकी स्कूटी पर उसका दोस्त कार्तिक भी सवार था। रास्ते में एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में उसका भांजा और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनके भांजे आशू की मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सुधीर कुमार माथुर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई सुनील कुमार 19 नवंबर की रात्रि 11 बजे के करीब फैक्ट्री से काम करके अपने घर जा रहा था। छीजारसी गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।