संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच, 26 जून । जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। युवक गुरुवार की रात को घर से बाहर गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर रिसिया पुलिस मौके पर पहुँची और प्रारम्भिक जांच शुरू कर दिया।
थानाध्यक्ष के के पाण्डेय ने बताया कि शकील मुम्बई में रहकर व्यापार करता था। मोहर्रम के अवसर पर तीन दिन पूर्व घर आया था। गुरुवार लगभग दस बजे वह घर से बाहर निकला। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों में चिंता बढ़ गयी।
शुक्रवार भोर में गोकुलपुर पँचपुरवा के पास शकील का शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रिसिया करुणाकर पांडेय पुलिस पार्टी और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और प्रारम्भिक जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा भरकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
----------------