युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

प्रयागराज, 05 अक्टूबर  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र के भीघ गांव में शनिवार रात एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू दी है। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर थाने को शनिवार रात सूचना दी गई कि भीघ गांव निवासी राजेंद्र उर्फ अन्नूज 32 वर्ष पुत्र छोटे लाल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।