विश्वेश का इंटीग्रेटेड पीएचडी में हुआ चयन, उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम
विश्वेश का इंटीग्रेटेड पीएचडी में हुआ चयन, उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम
बलिया, 30 जून (शहर से सटे जीराबस्ती निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री बंकेश तिवारी के सुपुत्र, युवा मेधावी विश्वेश तिवारी का तिरुवनंतपुरम स्थित प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स के लिए चयन हो गया है। इस उपलब्धि पर तिवारी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिजनों के साथ-साथ मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की हैं।
विश्वेश अब IISER, तिरुवनंतपुरम में गणित विषय में अपने ज्ञान का विस्तार करेंगे। यह इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स उन्हें एम.एससी. की डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ सीधे पीएचडी करने का अवसर प्रदान करेगा। यह शिक्षा का एक ऐसा अनूठा मार्ग है जो छात्रों को गहन शोध के लिए तैयार करता है और उन्हें वैज्ञानिक समुदाय में योगदान देने के लिए सशक्त बनाता है।
इस कोर्स के दौरान विश्वेश को सरकारी प्रोत्साहन भी मिलेगा। पीएचडी से पूर्व तीन साल के एम.SC. पाठ्यक्रम में उन्हें सरकार द्वारा प्रति माह ₹12,500 की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता उन्हें पूरी तरह से अपनी पढ़ाई और शोध पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी। तीन वर्षों के बाद, जब वे पीएचडी का कार्य शुरू करेंगे, तो उन्हें नेट (NET) और जेआरएफ (JRF) के समकक्ष फेलोशिप मिलना प्रारंभ हो जाएगी, जो उनके शोध कार्य को और गति प्रदान करेगी।
विश्वेश की इस सफलता ने बलिया के उन युवा छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। विश्वेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।