वाराणसी: तुलसीघाट के सामने दो नावों में टक्कर, छोटी नाव डूबी,सभी यात्री सुरक्षित

वाराणसी: तुलसीघाट के सामने दो नावों में टक्कर, छोटी नाव डूबी,सभी यात्री सुरक्षित

वाराणसी: तुलसीघाट के सामने दो नावों में टक्कर, छोटी नाव डूबी,सभी यात्री सुरक्षित

वाराणसी, 16 फरवरी। वाराणसी के तुलसीघाट के सामने सोमवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा टल गया। गंगा पार स्नान के लिए जा रही एक छोटी नाव की मध्य धारा पहुंचने के पहले ही एक बड़ी नाव से टक्कर हो गई, जिससे छोटी नाव डूबने लगी। हालांकि, नाव पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटी नाव घाट से कुछ आगे मध्य धारा के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बड़ी नाव ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटी नाव असंतुलित होकर गंगा में समाने लगी। नाव पर सवार लोगों ने किसी तरह नाव को पकड़कर अपनी जान बचाई और मदद के लिए शोर मचाया।

मौके पर तैनात एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुलसीघाट पहुंचाया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित है। नाव पर सवार हैदराबाद निवासी देवयानी, दर्शना, दिलीप तथा पुणे निवासी दीपाली और रोहित ने बताया कि वे सभी मिलकर तुलसीघाट से छोटी नाव बुक कर गंगा पार स्नान के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि नाव में लाइफ जैकेट की व्यवस्था नहीं थी। टक्कर के बाद नाव चला रहा मांझी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद भेलूपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गईं।