भगवान राम के आदर्शो को अपनाना ही सच्ची मानवता : आचार्य

--51 कुण्डीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

भगवान राम के आदर्शो को अपनाना ही सच्ची मानवता : आचार्य

फतेहपुर, 16 फरवरी । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को सिद्धपीठ माँ आशादेवी मंदिर में गायत्री परिवार के तत्वावधान में पांच दिवसीय 51 कुण्डीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हरिद्वार से पधारे आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व देव आह्वान के साथ आयोजन में हजारों भक्तों ने भाग लिया ।

कस्बा कोड़ा जहानाबाद में स्थित सिद्धपीठ मां आशादेवी मंदिर परिसर में आयोजित 51 कुण्डीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन आज शांति कुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक विद्वान आचार्य वासुदेव के साथ शंकर, प्रताप सिंह, आचार्य कौशल किशोर, अनुज के द्वारा देव आह्वान व संगीतमयी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों द्वारा एक साथ 51 यज्ञ वेदियों में डाली गयी आहुतियों से सारा वातावरण महक उठा। सायंकाल तीन बजे आचार्य कौशल किशोर व उनकी टोली ने संगीतमयी धुन के बीच ज्ञान व भक्ति मयी श्रीराम कथा में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शो को अपनाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शो से ही देश व समाज को समुन्नति की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्य क्रम के आयोजक पप्पू कुशवाहा ने बताया कि 19 फरवरी तक आयोजित यज्ञ समारोह में सभी संस्कार व विवाह नि:शुल्क होगे।

इस मौके पर वेदप्रकाश शुक्ला, कमल किशोर सैनी, विवेक उत्तम, कन्हैया लाल बाजपेयी, लल्लन अवस्थी, अनिल गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, ऊषा गुप्ता, राजेश्वरी कुशवाहा, ज्योति चौरसिया, मंजू विश्वकर्मा, रीना कुशवाहा, मनीष वर्मा आदि माैजूद रहे।