रघुनाथ सत्संग भवन के पूर्वाचार्य काे दी श्रद्धांजलि
रघुनाथ सत्संग भवन के पूर्वाचार्य काे दी श्रद्धांजलि
अयोध्या, 6 जुलाई । रामनगरी की प्रतिष्ठित एवं प्राचीन पीठ रघुनाथ सत्संग भवन रायगंज के पूर्वाचार्य महंत रामप्रिय दास महाराज काे 45वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। पुण्यतिथि पर मठ परिसर में आयाेजित श्रद्धांजलि सभा में संत-महंत और धर्माचार्यों ने मंदिर के साकेतवासी महंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
संताें ने उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। रघुनाथ सत्संग भवन के वर्तमान पीठाधिपति महंत मनमोहन दास महाराज ने बताया कि आश्रम के पूर्वाचार्य महंत रामप्रिय दास महाराज भजनानंदी संत हाेने के साथ-साथ अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत थे। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही उदार था। सरलता ताे उनमें देखते ही झलकती थी। उनके अंदर संतत्व के सारे गुण रहे। वह गाै और संत सेवी थे। उन्होंने सेवा धर्म को अंगीकार किया। आजीवन सेवा ही परमाेधर्मा के मार्ग पर चलते रहे। अपने शिष्य-अनुयायियाें काे भी सेवा का पाठ पढ़ाया। सेवा धर्म के लिए प्रेरित भी किया। महाराज श्री ने मठ का सर्वांगीण विकास किया। जहां गाै, संत, विद्यार्थी व अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। मंदिर में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। काफी संख्या में संत-महंत, भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अंत में महामंडलेश्वर श्रीमहंत सियाराम दास महाराज जयपुर, महंत भगवान दास महाराज और महंत मनमाेहन दास महाराज ने आए हुए संत-महंत, धर्माचार्यों का स्वागत-सम्मान कर भेंट, विदाई दी। पुण्यतिथि पर महंत भगवान दास, महंत रामकुमार दास, जगतगुरु परमहंसाचार्य, महंत पवनकुमार दास, महंत सत्येंद्र दास वेदांती, महंत मनीष दास, महंत वीरेंद्र दास, नागा रामलखन दास, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत रामलाेचन शरण, महंत राममिलन दास, महंत शैलेश दास, महंत विनाेद दास, महंत रामलखन शरण, महंत अशोक दास, महंत किशाेरी शरण, महंत सीताराम दास, महंत उत्तम दास, महंत राकेश शरण, महंत रामप्रवेश दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत प्रियाशरण, महंत रामभद्र शरण, महंत भूषण दास, महंत रामदास, महंत छाेटू शरण, महंत निर्मल शरण, महंत संत शरण, महंत गयादास, महंत रामप्रकाश शरण, महंत रविशंकर शरण, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास आदि उपस्थित रहे।