विपक्ष के पास झूठ फैलाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

विपक्ष के पास झूठ फैलाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

विपक्ष के पास झूठ फैलाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज, 23 अगस्त । भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात किया। इस मुलाकात में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की हालचाल लेते हुए कहा कि 2027 के लिए कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। विपक्ष के पास झूठ फैलाने के सिवा कोई मुद्दा नहीं है। यह जानकारी शनिवार को प्रयागराज भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात किया। इस मुलाकात में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछते हुए कहा कि 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं भाजपा संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के मिशन में लग जाएं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, झूठ फैलाने के सिवा कुछ भी नहीं है। संगठन के जो भी अभियान दिए जाएं उसे पूरे परिश्रम से सफल बनाएं। इस दौरान डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, अरुण पटेल, नवाब खान, अजय शेखर, दीप द्विवेदी, सूरज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।