मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन अधिकारी

उरई, 29 सितंबर सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना था, जिससे चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र की नींव है। यदि सूची सटीक और त्रुटिरहित होगी तो चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सुपरवाइजर और बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में अवश्य जुड़वाएं, जबकि अपात्र नाम समय पर हटाए जाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि मतदाता नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनता को इन प्रपत्रों तथा निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में जागरूक करें ताकि लोग आसानी से आवेदन कर सकें। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।