इविवि के शोधार्थी को मिली ‘द मेटिओरिटिकल सोसायटी रिसर्च ग्रांट’

इविवि के शोधार्थी को मिली ‘द मेटिओरिटिकल सोसायटी रिसर्च ग्रांट’

इविवि के शोधार्थी को मिली ‘द मेटिओरिटिकल सोसायटी रिसर्च ग्रांट’

प्रयागराज, 16 फरवरी । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अर्थ और प्लानेटरी विज्ञान विभाग में शोधार्थी शिवांशु द्विवेदी को प्रतिष्ठित ‘द मेटिओरिटिकल सोसायटी रिसर्च ग्रांट’ मिली है। इसके तहत शिवांशु को ‘द मेटिओरिटिकल सोसायटी’ की ओर से 2436 डॉलर यानी करीब दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

यह जानकारी इविवि के पीआरओ डॉ. अमित शर्मा ने सोमवार को देते हुए बताया कि यह ग्रांट प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में सिर्फ 3-5 शोधार्थियों को ही मिलता है। वह वर्तमान में प्रोफेसर जयंत कुमार पति के मार्गदर्शन में मौसम सम्बंधी प्रभाव क्रेटरिंग के क्षेत्र में शोध कर रहे हैं। शिवांशु द्विवेदी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 09 शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। शिवांशु प्रयागराज शहर के तेलियरगंज के निवासी हैं। उन्होंने अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधियां इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही प्राप्त की हैं।