पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान : 18 फरवरी को बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान : 18 फरवरी को बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान : 18 फरवरी को बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला

कानपुर, 16 फरवरी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर 18 फरवरी को कानपुर उत्तर जिले की कार्यशाला का आयोजन गार्डन विला केशवपुरम में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में तैयारी बैठक हुई।

साेमवार काे बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 18 फरवरी को आयोजित होने वाली कार्यशाला प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी। कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे। कार्यशाला तीन सत्रों में होगी। कार्यशाला में भाग लेने के लिए अपेक्षित श्रेणी में जिले में निवास करने वाले प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, जिला व मंडल की प्रशिक्षण टोली, जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी व अध्यक्ष मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री प्रकोष्ठों विभागों के प्रदेश व क्षेत्र के संयोजक व सहसंयोजक, सांसद व निवर्तमान सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, महापौर, विधायक व विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश व जिला सहकारी संघ व बैंक के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का संयोजक महामंत्री संतोष शुक्ला को बनाया गया है व सह संयोजक जितेंद्र विश्वकर्मा राजू,आशा पाल, सत्यम गुप्ता को बनाया गया है। बैठक में संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, अनुराग शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह, आनंद मिश्रा, सीमा एमबीए, सुनील जायसवाल, पारस मदान, अमित बाथम, प्रशांत त्रिपाठी, रामजी शुक्ला, अभिमन्यु सक्सेना, रवि पांडेय आदि उपस्थित रहे।