बजरी लदे ट्रक से टैंपो की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत; ई-रिक्शा को बचाने में हुआ हादसा
संभल के बहजोई-चंदौसी रोड पर ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में टैंपो सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
संभल, 06 सितंबर। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर में टैंपो सवार चार लोगों की मौत हो गई,जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
टैंपो में करीब आठ से नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए बहजोई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक घायल को संभल के लिए रेफर किया है गया।
पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बहजोई-चंदौसी रोड पे एक टैंपो सवारी ले कर जा रहा था। वही, ई रिक्शा में कुछ लोग बैठकर आ रहे थे। सामने से ट्रक आ रहा था।
इस हादसे में ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक से भिड़ गया। ट्रक भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस अब मृतकों की पहचान करने में जुट गई हैं। -----------