समरसता संकल्प सभा में भाग लेने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी पहुंचे,एयरपोर्ट पर स्वागत

समरसता संकल्प सभा में भाग लेने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी पहुंचे,एयरपोर्ट पर स्वागत

समरसता संकल्प सभा में भाग लेने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी पहुंचे,एयरपोर्ट पर स्वागत

वाराणसी,29 जुलाई । संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' में भाग लेने के लिए बुधवार को प्रदेश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी वाराणसी पहुंचे।

दोनों नेताओं का बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल, उत्तम ओझा, सुरेंद्र सिंह, कुमार सिद्धार्थ व शैलेश पांडेय पार्टी प्रोटोकॉल प्रभारी आदि शामिल रहे। एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं से कुछ देर बातचीत के बाद दोनों नेता शहर के लिए रवाना हो गए।

बताते चले कि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' की शुरूआत संत रविदास की जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर से होगी। अभियान में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी आएंगे। वे गुरु रविदास की जन्मस्थली पहुंचकर मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा रविदासी संतों का आशीर्वाद प्राप्त लेकर जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा, प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी भाग लेंगे।