वाराणसी : तुलसीपुर व दानियालपुर में दूर होगी पेयजल की समस्या, रखी गई नए नलकूप की आधारशिला

वाराणसी : तुलसीपुर व दानियालपुर में दूर होगी पेयजल की समस्या, रखी गई नए नलकूप की आधारशिला

वाराणसी : तुलसीपुर व दानियालपुर में दूर होगी पेयजल की समस्या, रखी गई नए नलकूप की आधारशिला

वाराणसी, 22 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति देने में जुट गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने तुलसीपुर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक नए नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया। 65.67 लाख रुपये की लागत से तुलसीपुर व 126.80 लाख रुपये की लागत से दानियालपुर वार्ड में नलकूप के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने दानियालपुर वार्ड नंबर-37 (चौहान बस्ती, रूप्पनपुर) में 126.80 लाख रुपये की लागत से मिनी नलकूप व 3112 मीटर लंबी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने के कार्य का भी शिलान्यास किया। महापौर ने कहा कि शहर के हर वार्ड का समान विकास करना हमारा लक्ष्य है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद सिंधु सोनकर, अतुल पांडेय, कौशल्या, श्याम आसरे मौर्य, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा, पून्नू लाल, अजय बिंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों ने भागीदारी की।