मीरजापुर में अंतरराज्यीय गिराेह के दाे तस्कर गिरफ्तार, छह करोड़ का गांजा जब्त
मीरजापुर में अंतरराज्यीय गिराेह के दाे तस्कर गिरफ्तार, छह करोड़ का गांजा जब्त
मीरजापुर, 31 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश की कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक काे राेककर तलाश के दाैरान उसमें 1204 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी सीज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारवार्ता कर बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस टीम को सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक (एमपी 09 एचएच 8908) को रोककर तलाशी ली। ट्रक में छिपाकर रखा गया 1204 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने ट्रक सवार गणेश केवट उर्फ रमेश केवट निवासी अल्हवा, थाना हनुमना और शाबिर उर्फ लालू निवासी डेरा पथरावा, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई करना था। दोनों के खिलाफ कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।