पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में फायर मॉक ड्रिल एवं इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रशिक्षुओं ने लिया प्रशिक्षण

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में फायर मॉक ड्रिल एवं इवैक्यूएशन ड्रिल का प्रशिक्षुओं ने लिया प्रशिक्षण

मुरादाबाद, 16 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में अपर पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को व्यापक फायर मॉक ड्रिल एवं इवैक्यूएशन ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल का नेतृत्व सीएफओ डॉ आरके पांडेय ने किया।

सीएफओ ने बताया कि इस मॉक ड्रिल में 1470 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रूप से बाहर निकलने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

प्रशिक्षण के दौरान एफएसओ मोहित कुमार एवं स्वतंत्र कुमार ने मय अग्निशमन स्टाफ के साथ उपस्थित प्रशिक्षुओं को अग्निशमन, रेस्क्यू तकनीक एवं आपदा से निपटने की कार्यप्रणाली के बारे में अविस्तार अविस्तार से प्रशिक्षण दिया।