अमर शहीद ननका हेला के बलिदान को किया याद, श्रद्धांजलि सभा में गूंजा देशभक्ति का संदेश

अमर शहीद ननका हेला के बलिदान को किया याद, श्रद्धांजलि सभा में गूंजा देशभक्ति का संदेश

अमर शहीद ननका हेला के बलिदान को किया याद, श्रद्धांजलि सभा में गूंजा देशभक्ति का संदेश

प्रयागराज, 12 अगस्त । अमर शहीद ननका हेला के शहादत दिवस पर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय प्रयागराज में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके साहस, संघर्ष और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने की, जबकि संचालन जीत राज हेला जितेंद्र ने किया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय हेला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन हेला ने अमर शहीद ननका हेला के जीवन और उनके बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि करीब 30 वर्ष की आयु में ननका हेला ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहर कोतवाली की इमारत पर तिरंगा फहराने का साहस किया था। इस दौरान अंग्रेजी शासन के सिपाहियों ने उन पर गोली चला दी। तिरंगा फहराते हुए उन्होंने वहीं अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है।

गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। ऐसे वीरों की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सैयद इफ्तेखार हुसैन, बृज मोहन हेला, दान बहादुर मधुर, जीत राज हेला, अरविन्द हेला, सुशांत चंद्रा प्रधान, रेनू वाल्मीकि, पंकज पटेल, प्रभात यादव, संतोष हेला, एसएन भारतीय, विष्णु कुमार सिद्धार्थ, रामानंद सागर, रंजीत हेला, नाटे चौधरी, महेंद्र निषाद, संतोष यादव, देवीलाल यादव, पिंटू वर्मा, नीरज पासी, वीरेंद्र रावत, मोहम्मद सऊद, विजय हेला, सोनू राज, बृजेश कुमार, ओम प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि अमर शहीद ननका हेला जैसे वीरों का बलिदान समाज और देश के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके त्याग और देशप्रेम को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।